मूकनायक/हरिचरण बौद्ध
गंगापुर / राजस्थान
बहुजन समाज पार्टी जिला सवाई माधोपुर की विधानसभा गंगापुर सिटी के सेक्टर खानपुर बड़ौदा में समीक्षा बैठक और केडर कैंप का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुमरत सिंह प्रदेश अध्यक्ष बसपा राजस्थान, विशिष्ट अतिथि अमरसिंह सिंह बंशीवाल, लोकसभा जॉन प्रभारी हरिओम गोगरिया प्रदेश सचिव, मनोज कुमार मीना जिला अध्यक्ष सवाई माधोपुर ने अध्यक्षता की इस केंडर कैम्प में प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाकर सर्व समाज को साथ लेकर नगर निकाय व पंचायती राज चुनाव बसपा के टिकिट पर बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन कुमारी मायावती के आदेश अनुसार चुनाव लडाया जाएगा। इस कार्यक्रम में गोपाल सैनी, हजारी लाल ,कमल कांत करसोलिया, दिनेश कुमार बैरवा, गणपत् लाल बैरवा, राकेश कुमार, डॉ केवलदास, बाबूलाल बैरवा, हरिराम, हरीश शर्मा, विजय वान, राजकुमार, रामसिंह, महेंद्र, मिठूलाल, बुसी ठेकेदार ,सुरेश, हरि रवि कुमार, रूपसिंह पितोला राम, राजेंद्र उर्फ भोला आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।

