Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ का तेजी से हो रहा संगठन विस्तार

राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ का तेजी से हो रहा संगठन विस्तार

मूकनायक/रिपोर्टर, राजेश कुमार/बस्ती/उत्तर प्रदेश

“मूकनायक” समाचार पत्र के पत्रकार इंद्रसेन गौतम बने जिला महामंत्री

बस्ती। राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ द्वारा संगठन के विस्तार अभियान को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में “मूकनायक” समाचार पत्र के पत्रकार इंद्रसेन गौतम को जनपद बस्ती का जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों में खुशी का माहौल है।

राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह द्वारा जारी मनोनयन पत्र में कहा गया कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा, सम्मान तथा उनके हितों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्यरत है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि इंद्रसेन गौतम अपने अनुभव, सक्रियता एवं कार्यकुशलता के बल पर संगठन को जनपद बस्ती में और अधिक मजबूत करेंगे तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़कर संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देंगे।

जिला महामंत्री मनोनीत होने पर इंद्रसेन गौतम ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी क्षमता के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इंद्रसेन गौतम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन जनपद बस्ती में और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments