Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाटमनरेगा के अंतर्गत निर्देशों का पालन नहीं करने का मामला!

मनरेगा के अंतर्गत निर्देशों का पालन नहीं करने का मामला!

बालाघाट मूकनायक प्रतिनिधि ,आकाश घरडे़ ।

26 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

महात्‍मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत शासन द्वारा सुदूर सड़क, खेत सड़क, एप्रोच सड़क कार्य जिले की ग्राम पंचायतों में आवश्‍यकताओं के आधार पर स्‍वीकृत किए जा रहे हैं। कलेक्‍टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा मनरेगा योजनांतर्गत समीक्षा में पाया गया है कि जनपद पंचायतों द्वारा एक ही ग्राम पंचायतों में एक से अधिक सड़क के कार्य के प्रस्‍ताव स्‍वीकृति हेतु प्रस्‍तावित किए गए हैं। जबकि शासन द्वारा जारी निर्देश अनुसार जिन ग्राम पंचायतों में पूर्व से कोई भी खेत या सुदूर संपर्क सड़क का कार्य प्रगतिरत है, उनमें कोई भी नवीन खेत या सुदूर संपर्क सड़क कार्य स्‍वीकृत नहीं किया जावेगा।

जनपद पंचायतों द्वारा शासन के निर्देशों अनुसार बिना परीक्षण किए एक ही ग्राम पंचायत में पूर्व से प्रगतिरत कार्य के अतिरिक्‍त सड़क के कार्य प्रस्‍तावित किये गये हैं। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्‍टर डॉ मिश्रा द्वारा मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक यंत्री, जनपद पंचायत खैरलांजी, कटंगी, वारासिवनी, लालबर्रा, बालाघाट, लांजी, बिरसा एवं परसवाड़ा एवं संबंधित ग्राम पंचायत के कुल 26 उपयंत्रियों को नियम विरूद्ध प्रस्‍ताव तैयार करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि क्‍यों न उनके विरूद्ध अनुशासनात्‍मक कार्यवाही की जाये। इन अधिकारियों को सात दिनों के भीतर अपना स्‍पष्‍टीकरण प्रस्‍तुत करने कहा गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments