Monday, July 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशन हवा न साफ शौचालय ऊपर से बदसलूकी भिरीया बाजार पेट्रोल पंप...

न हवा न साफ शौचालय ऊपर से बदसलूकी भिरीया बाजार पेट्रोल पंप पर ग्राहकों का फूटा गुस्सा

मूकनायक/रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। जनपद के सुनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भिरिया बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप पर ग्राहकों ने गंभीर अव्यवस्थाओं और कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली अधिकांश सुविधाएं केवल दिखावे तक सीमित हैं जबकि मौके पर आने वाले लोगों को उनका लाभ नहीं मिल रहा है। आरोप है कि पेट्रोल पंप परिसर में फ्री एयर हवा भरने की मशीन तो लगी हुई है लेकिन जरूरत पड़ने पर ग्राहकों की बाइक में हवा नहीं भरी जाती। इतना ही नहीं इस संबंध में शिकायत करने पर कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों से अभद्र भाषा में बात करने और दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है। ग्राहकों का यह भी कहना है कि पेट्रोल पंप पर बना शौचालय गंदगी से भरा रहता है और अक्सर उस पर ताला लगा रहता है जिससे यात्रियों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप संचालकों को ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना और निर्धारित सुविधाएं देना अनिवार्य हैं लेकिन यहां नियमों की अनदेखी की जा रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जांच में शिकायतें सही पाई जाती हैं तो संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी भी ग्राहक को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments