Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानजिले में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न।जिला कलेक्टर अक्षय...

जिले में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न।जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/करौली/राजस्थान।

करौली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई। जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने पीएम श्री स्वतंत्रता सेनानी चिरंजी लाल शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करौली, राजकीय पीजी कॉलेज करौली-ए, राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय करौली में स्थित परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं तथा परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश चंद मीना उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments