Friday, July 17, 2026
Homeराजस्थानपत्रकार हितों की रक्षा के लिए हमेशा है तैयार भारतीय पत्रकार सेवा...

पत्रकार हितों की रक्षा के लिए हमेशा है तैयार भारतीय पत्रकार सेवा संस्थान। हिंडौन सिटी में पत्रकारों की बैठक हुई आयोजित जिले भर से पत्रकार हुए एकत्रित।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।

करौली जिले के हिंडौन सिटी में भारतीय पत्रकार सेवा संस्थान के तत्वाधान में एक बैठक आयोजित की गई जिस दौरान जिले भर से पत्रकार साथी गण उपस्थित रहे और वहां उपस्थित वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहां की हम पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में 24 घंटे कार्यरत रहते हैं फिर भी हम पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए सरकार द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं।
इसी प्रकार संस्थान के प्रदेश महासचिव गोपेश राज पचौरी ने पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर संगठन द्वारा लगातार किया गए कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।
वही करौली जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र लवानिया ने बताया कि संगठन द्वारा 10 मांग पत्रों का एक पत्र तैयार किया गया है जिसमें पत्रकार सुरक्षा कानून का गठन,पत्रकार कल्याण योजनाओं को सरल एवं प्रभावी बनाने तथा पत्रकारों को आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने जैसी मांगे पत्र में रखी गई है जिनको लेकर संगठन पहले से ही इन सभी मुद्दों पर अपनी बात सरकार तक पहुंचाने में लगा हुआ है। हम सभी को संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर पत्रकार हितों की लड़ाई को और तेज करने के लिए संकल्प बद्ध होना पड़ेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments