Friday, July 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेश5 लाख रुपये और पैतृक जमीन के लालच में भाई ने की...

5 लाख रुपये और पैतृक जमीन के लालच में भाई ने की भाई की हत्या बेटे संग मिलकर रची थी साजिश

मूकनायक/रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। 5 लाख रुपये और पैतृक जमीन हड़पने के लालच में एक व्यक्ति ने अपने ही सगे भाई की हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने में उसका बेटा भी शामिल था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में वाल्टरगंज पुलिस स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मामले का सफल खुलासा किया। पुलिस के अनुसार रतनपुर अर्जुन निवासी शिवकुमार चौधरी ने अपने बेटे पंकज चौधरी के साथ मिलकर अपने भाई बाबूलाल चौधरी की ईंट से वार कर हत्या कर दी थी। बताया गया कि 19 जून 2026 को शिवकुमार चौधरी ने स्वयं पुलिस को सूचना दी थी कि उसके भाई बाबूलाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध मौत का प्रतीत हुआ लेकिन पुलिस की गहन जांच साक्ष्यों के संकलन और तकनीकी विश्लेषण के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में खुलासा हुआ कि पुलिस को सूचना देने वाला शिवकुमार ही हत्या का मुख्य आरोपी है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के पास करीब 5 लाख रुपये तथा पैतृक जमीन थी जिस पर कब्जा करने की नीयत से शिवकुमार और उसके बेटे पंकज ने हत्या की साजिश रची। दोनों ने मिलकर बाबूलाल की ईंट से हमला कर हत्या कर दी और मामले को सामान्य घटना दिखाने का प्रयास किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को रतनपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट तथा मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी नगर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और 48 घंटे के भीतर हुए इस खुलासे की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments