राजेश कुमार बौद्ध
भारत की कोई भी राजनीतिक पार्टी है तो उसकी कोई विचारधारा है कोई न कोई सिद्धांत है,जैसे भाजपा की विचारधारा हिंदुत्व है,कांग्रेस की विचारधारा समाजवाद है,बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा अंबेडकरवाद है,कम्युनिस्ट पार्टी की विचारधारा साम्यवाद हैं,
लेकिन आम आदमी पार्टी की क्या विचारधारा है,क्या कोई बता सकता है? उसका भी विचार धारा भाजपा की ही विचार धारा हिन्दुत्व हैं।
आम आदमी पार्टी का उदय भी आर यस यस और लोकपाल विधेयक से हुआ था,जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके आज दो-दो राज्यों में सरकार बनने के बाद भी आम आदमी पार्टी के नेता अब लोकपाल विधेयक की चर्चा ही नहीं करते।
दलितों के वोटों से बनाने वाली आम आदमी पार्टी की सरकारों में दलितों का क्या प्रतिनिधित्व है? आइए देखते हैं।
आम आदमी पार्टी की 2 राज्यों पंजाब और दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार है। पंजाब में अनुसूचित जाति 34% और दिल्ली में 18% है,पंजाब के अनुसूचित जाति में शामिल बाल्मीकि समाज 20% और दिल्ली में अनुसूचित जाति में शामिल बाल्मीकि समाज 12% है। इन्हीं बाल्मीकि जाति के आधार पर आम आदमी पार्टी बनी है। इसीलिए इसका चुनाव चिन्ह बाल्मीकि के रोजगार की पहचान ” झाड़ू ” को चुनाव चिन्ह बनाया गया है।
आम आदमी पार्टी ने 10 राज्यसभा के सांसद बनाए हैं,10 में से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति का एक भी सांसद नहीं है जिस बाल्मीकि के रोजगार के साधन ” झाड़ू ” को चुनाव चिन्ह लिया गया है उसका भी एक भी सांसद राज्यसभा में केजरीवाल ने नहीं भेजा। जो सांसद भेजे हैं वह निम्न हैं:-
1- राघव चड्ढा (पंजाबी ब्राम्हण)
2- डॉक्टर संदीप पाठक( ब्राह्मण)
3- संजीव अरोरा (पंजाबी ब्राह्मण)
4- अशोक कुमार मित्तल (बनिया)
5- एनडी गुप्ता (बनिया)
6- सुनील गुप्ता (बनिया)
7- संजय सिंह (छत्रिय)
8- बलवीर सिंह (निर्मल सिख)
9- बिक्रमजीत सिंह साहनी (पंजाबी खत्री)
10- हरभजन सिंह (ओबीसी)
आम आदमी पार्टी में जातियों का प्रतिशत :- ब्राह्मण 50%, बनिया 30%
, क्षत्रिय 10%, ओबीसी 10%, अनुसूचित जाति-शून्य
अनुसूचित जनजाति -शून्य
आम आदमी पार्टी हमेशा बाबा साहब की तस्वीरें लगाती है,लेकिन उनके उद्देश्य और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अधिकारों के खिलाफ रहती हैं। न कोई इस समाज के लिए नौकरी न रोजगार है। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर जी की तस्वीर लगाने का मतलब क्या है? मेरे समाज को प्रतिनिधित्व दो जो नहीं दे रहे हो।
राजेश कुमार बौद्ध

