Monday, July 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में बसपा ओबीसी संगठन की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

बस्ती में बसपा ओबीसी संगठन की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

मूकनायक/दुर्गेन्द्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। बहुजन समाज पार्टी के ओबीसी संगठन की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक शहर स्थित प्रेस क्लब सभागार में आयोजित की गई बैठक में मंडल और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधि शामिल हुए कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, विस्तार तथा ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाने को लेकर रणनीति तैयार करना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सफलता का आधार उसका मजबूत संगठन होता है उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के कार्यकाल में पिछड़े वर्गों, दलितों और वंचित समाज के उत्थान के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की गई थीं जिनका लाभ समाज के बड़े वर्ग को मिला।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य मंडल संयोजक उदयभान ने कहा कि ओबीसी समाज को अपने अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर बसपा को मजबूत बनाना होगा उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने और नए लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की।

पूर्व एमएलसी लालचंद निषाद ने संगठन विस्तार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना समय की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के युवाओं और जागरूक नागरिकों को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर संगठन को नई ऊर्जा दी जा सकती है।

जिला संयोजक एडवोकेट अनूप कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी समाज की समस्याओं और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से उठाने के लिए बसपा ही सबसे प्रभावी मंच है उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के बीच लगातार संवाद बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई कार्यक्रम में मंडल और जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ओबीसी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों के मद्देनजर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने के संकल्प के साथ हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments