Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानशहरी सेवा शिविरजिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने नगर परिषद में...

शहरी सेवा शिविरजिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण करौली विधायक ने बुजुर्ग महिला के पट्टे के आवेदन पर करवाई त्वरित कार्यवाही स्वयं गवाह के रूप में दस्तखत कर प्रकरण को बढ़ाया आगे।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।

करौली, 15 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को स्थानीय स्तर पर त्वरित राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न नगरीय निकायों में शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी दौरान नगर परिषद करौली में वार्ड नंबर 4,5,6 में शिविर आयोजित हुए। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सोमवार को करौली नगर परिषद द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।
शिविर का जायजा लेते हुए प्रभारी मंत्री बेढम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कार्मिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को़े निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। प्रभारी मंत्री ने शिविर में आए लाभार्थियों और आम नागरिकों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार आमजन को राहत पहुँचाने और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों के घर-द्वार तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन शहरी सेवा शिविरों का मुख्य ध्येय यही है कि नागरिकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाएं और प्रशासनिक राहत सुलभता से मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसेवा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आमजन से शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। निरीक्षण के दौरान करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने एक बजुर्ग महिला को आवेदन करते हुए देखा तो संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्होंने उनके पट्टे के आवेदन में स्वयं गवाह के रूप में दस्तखत कर पट्टे के प्रकरण के निस्तारण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments