Monday, July 27, 2026
Homeराजस्थानराजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) जिला अध्यक्ष बने शंकरलाल बुनकर।

राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) जिला अध्यक्ष बने शंकरलाल बुनकर।

मूकनायक न्यूज/सिरोही/राजस्थान।

सिरोही: 10 जून को वार्षिक अधिवेशन और जिला स्तरीय चुनाव राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण बारूपाल के निर्देशानुसार जिला शाखा सिरोही का वार्षिक अधिवेशन एवं जिला चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया था।जिला अध्यक्ष संदीप सूर्याल ने बताया कि संगठन का जिला स्तरीय वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव 10जून 2026 को होटल कठियावाड़ी शिवगंज हाइवे रोड सिरोही में आयोजित किया गया । अधिवेशन में जिले के सभी ब्लॉकों से संगठन कमेटी सदस्य, पदाधिकारी एवं शिक्षक प्रतिनिधि भाग लिया ।तोलाराम फाचरिया ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम सत्र में संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों तथा भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई । द्वितीय सत्र में जिला शाखा का वार्षिक प्रतिवेदन एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके उपरांत तृतीय सत्र में खुले अधिवेशन के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जिला कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न कराए गए ।प्रदेश नेतृत्व द्वारा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक ढंग से सम्पन्न कराने के लिए संगठन के प्रदेश संरक्षण डॉ आसुराम लूनिया क्षेत्रीय अधिकारी ललितेश मेघवाल चुनाव पर्यवेक्षक एवं मंछाराम मड़िया प्रदेश उपाध्यक्ष को पर्यंवेक्षक नियुक्त किया गया । वहीं प्रधानाचार्य नारायण लालजी रोहिन व व्याख्याता बदा रामजी को चुनाव अधिकारी एवं सुरेश कुमार देशबंधु मावली प्रदेश संरक्षक /पूर्व प्रदेश महामंत्री तथा जिला अध्यक्ष संदीप सूर्याल की देखरेख मे जिला कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध हुए जिसमे सभाध्यक्ष हकमारामजी सूर्याल, जिलाध्यक्ष शंकर लाल बुनकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर लाल गरासिया, जिला मंत्री खेता राम, कोषाध्यक्ष भीमा राम निर्विरोध निर्वाचित हुए |जिला कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई | इस अवसर पर वरिष्ठ पूर्व महामंत्री तोलाराम फाचरिया, जगदीश कुमार डाबी, जेपाराम डांगी, रणजीत जीनगर, रेवदर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार सोलंकी, डासुराम मकवाना व्याख्याता, ओबाराम ईसरा ,कांतिलाल चौहान,आदि अन्य सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर अधिवेशन एवं चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई | उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, शिक्षक हितों की सुरक्षा तथा भावी संगठनात्मक गतिविधियों की दिशा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।जिला शाखा सिरोही के वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम को लेकर संगठन पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह का वातावरण रहा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments