Thursday, June 11, 2026
Homeकरौलीखेड़ी हैवत में 28 मई को जाटव समाज की तहसील स्तरीय बैठक,...

खेड़ी हैवत में 28 मई को जाटव समाज की तहसील स्तरीय बैठक, समाज सुधार के मुद्दों पर होगी विशेष चर्चा

मूकनायक/ ओम प्रकाश वर्मा राष्ट्रीय प्रभारी

सुरौठ/हिंडौन/ राजस्थान

ग्राम खेड़ी हैवत में जाटव समाज की एक महत्वपूर्ण तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन 28 मई 2026, प्रातः 10 बजे किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष परसादी लाल जाटव करेंगे। बैठक में समाज के विभिन्न पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
बैठक में जाटव समाज द्वारा बनाए गए सामाजिक नियमों एवं समाज सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। विशेष रूप से समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने एवं जागरूकता बढ़ाने को लेकर व्यापक चर्चा प्रस्तावित है।
बैठक के दौरान मृत्युभोज प्रथा पर नियंत्रण, शादी समारोहों में अनावश्यक खर्च एवं कपड़ों से जुड़ी फिजूलखर्ची पर रोक, अवैध शराब के सेवन एवं बिक्री के खिलाफ जनजागरण, जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों को पूर्णतः बंद करवाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाज की राय ली जाएगी तथा ठोस निर्णय लिए जा सकते हैं।
समाज के जिम्मेदार पदाधिकारियों का मानना है कि समाज की एकजुटता, शिक्षा, अनुशासन एवं सामाजिक सुधार के माध्यम से नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ सामूहिक संकल्प लेना एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना बताया गया है।
जिला प्रवक्ता रिंकू खेड़ी हैवत ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है तथा अधिक से अधिक संख्या में समाजबंधुओं से उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं विचार रखने की अपील की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments