Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिजली बिल में भारी बढ़ोतरी से उपभोक्ता परेशान, संशोधन की मांग

बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी से उपभोक्ता परेशान, संशोधन की मांग

मूकनायक/रिपोर्टर, राजेश कुमार/बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। विकासखंड सल्टौआ गोपालपुर क्षेत्र की एक महिला उपभोक्ता ने बिजली विभाग को प्रार्थना पत्र देकर अत्यधिक बिजली बिल में संशोधन की मांग की है।

बस्ती जनपद के अमरौली शुमाली गांव निवासी फूलमती पत्नी स्व. रामलाल ने विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी, सल्टौआ बस्ती को दिए पत्र में आरोप लगाया कि उनके घरेलू बिजली कनेक्शन संख्या 4602025000 का बिल पिछले छह महीनों से लगातार बढ़ता जा रहा है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार 20 जनवरी 2026 को 1449.61 रुपये, 21 फरवरी 2026 को 10647.78 रुपये, 6 मार्च 2026 को 18432.93 रुपये, 30 अप्रैल 2026 को 26940.82 रुपये तथा 25 मई 2026 को कुल 36339.61 रुपये का बिल जारी हुआ है। उपभोक्ता का कहना है कि यह बढ़ोतरी सामान्य खपत के अनुरूप नहीं है और मीटर में गड़बड़ी की आशंका है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली बिल काटने वाले कर्मचारी बिना मीटर रीडिंग देखे ही घर बैठे मनमाने तरीके से बिल जारी कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महिला ने विभाग से पूरे बिजली बिल की जांच कर मानक के अनुसार संशोधन कराने की मांग की है ताकि वह समय से भुगतान कर सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments