मूकनायक /जिला ब्यूरो चीफ मदन लाल
सोजत/पाली /राजस्थान
ट्राॅले-ट्रैक्टर भिड़ंत गुरुवार सुबह सोजत के चंडावल गांव के पास नेशनल हाईवे के 162 पर एक ट्राले और दो टैक्टरों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए सुबह करीब 7 बजे की घटना चंडावल थाना अधिकारी अमराराम मीणा ने बताया कि यह घटना सुबह 7 बजे हुई गुजरात से नागौर के पादू कलां जा रहे दो ट्रेक्टर एक साथ चल रहे थे इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्राॅले ने एक ट्रेक्टर को टक्कर मार दी टक्कर के बाद यह ट्रेक्टर आगे चल रहा था दुसरे ट्रेक्टर से जा भिड़ा हादसे के बाद पलटी ट्राॅली हादसे में टक्कर लगने वाले ट्रेक्टर की ट्राॅली पलट गई और उस पर सवार लोग निचे गिर गए ट्राॅले के टायर के नीचे आने से आमली पत्नी शियाराम जाति चौकीदार पादू खुर्द की मौके पर मौत हो गई पांच लोग हुए घायल घायलों में महेंन्द्र, पप्पूराम, मंगेज, धर्माराम और चैनाराम शामिल है जो सभी पादू कलां और पादू खुर्द के निवासी हैं उनहें चडावल सामुदायिक स्वास्थय केंन्द्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर चंडावल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्राॅले को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है राजमार्ग पर यातायात सुचारु रुप से चल रहा है।

