Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedनियमानुसार भंडारण नहीं करने पर उर्वरक गोदाम सील, 2253 बोरी खाद जब्त

नियमानुसार भंडारण नहीं करने पर उर्वरक गोदाम सील, 2253 बोरी खाद जब्त

राजनांदगांव।खरीफ सीजन 2026 में किसानों को उर्वरकों का सुगम एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने तथा अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बेलगांव में कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मेसर्स माँ शीतला कृषि केन्द्र के परिसर एवं ग्राम माड़ीतराई स्थित गोदाम का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गोदाम में विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों की कुल 2253 बोरी अवैध रूप से भंडारित पाई गई। इनमें किसान सुपर पाउडर, एनएफएल यूरिया, एनपीके, एमओपी, डीएपी तथा अन्य उर्वरक शामिल हैं।

जांच में उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के खंड-7 का उल्लंघन पाए जाने पर टीम द्वारा भंडारित उर्वरकों की जप्ती एवं सुपुर्दगी की कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया गया। साथ ही संबंधित फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज एवं साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में उर्वरकों के अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार निगरानी और औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान उर्वरक निरीक्षक, सहायक संचालक कृषि संध्या कोचरे, सहायक संचालक कृषि डॉ. बीरेन्द्र अनंत, कृषि विकास अधिकारी पीके नाग, राजस्व निरीक्षक शिवेन्द्र मिश्रा तथा क्षेत्रीय पटवारी प्रकाश चंद्राकर उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments