Thursday, June 11, 2026
HomeUncategorizedजांजगीर-चांपा में 17 मई को होगी बामसेफ एवं आनुषांगिक संगठनों की वार्षिक...

जांजगीर-चांपा में 17 मई को होगी बामसेफ एवं आनुषांगिक संगठनों की वार्षिक आमसभा

जांजगीर-चांपा में 17 मई को होगी बामसेफ एवं आनुषांगिक संगठनों की वार्षिक आमसभा

मूकनायक

कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

जांजगीर-चांपा। बामसेफ एवं उसके समस्त आनुषांगिक संगठनों की वार्षिक आमसभा का आयोजन 17 मई 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से जूनियर क्लब, विद्युत कॉलोनी मड़वा, जिला जांजगीर-चांपा में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता बामसेफ नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मू. इंजी. आर.एल. ध्रुव करेंगे।
राज्य महासचिव सुरेश कुमार कुर्रे द्वारा जारी सूचना के अनुसार आमसभा में बामसेफ, मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी सभ्यता संघ, मूलनिवासी व्यावसायिक संघ, लीगल सेल ऑफ बामसेफ, रिसर्च विंग ऑफ बामसेफ सहित सभी आनुषांगिक संगठनों के केन्द्रीय, राष्ट्रीय, राज्य, जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य तथा कैडर साथियों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में पिछली बैठकों के कार्यवृत्त की पुष्टि, संगठन की प्रगति रिपोर्ट, लेखा विवरण, बैंक खाते की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ-साथ वर्ष 2026-27 हेतु नई राज्य कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके अलावा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी।
राज्य महासचिव सुरेश कुमार कुर्रे ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कैडर साथियों से अपील की है कि वे पूरी तैयारी एवं समयबद्धता के साथ वार्षिक आमसभा में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

अंत में “जय भीम, जय मूलनिवासी, जय भारत, जय संविधान” के नारों के साथ मिशन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments