Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में मरीजों को अब नहीं लगाना पड़ेगा बड़े शहरों का चक्कर

बस्ती में मरीजों को अब नहीं लगाना पड़ेगा बड़े शहरों का चक्कर

मूकनायक/रिपोर्टर, राजेश कुमार/बस्ती/उत्तर प्रदेश

हरदिया चौराहा स्थित बस्ती केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आई सेंटर में न्यूरो सर्जन डॉ. अमन सिंह की ओपीडी शुरू, महीने के दूसरे और चौथे रविवार को मिलेगा परामर्श

बस्ती। बस्ती केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड आई सेंटर में अब न्यूरो रोगों के इलाज की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी है कि प्रसिद्ध न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. अमन सिंह प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे रविवार को ओपीडी में मरीजों को परामर्श देंगे। ओपीडी का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

एमबीबीएस, एम.एस. और एम.सी.एच. न्यूरो सर्जन डॉ. अमन सिंह को मस्तिष्क और रीढ़ की जटिल बीमारियों एवं सर्जरी का व्यापक अनुभव है। वे नायर हॉस्पिटल मुम्बई तथा किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ (KGMC LUCKNOW) से संबद्ध रह चुके हैं।

अब बस्ती में ही मरीजों को ब्रेन सर्जरी, स्पाइन सर्जरी, न्यूरो वैस्कुलर सर्जरी, स्किल बेस सर्जरी, कॉम्प्लेक्स न्यूरो सर्जरी, मिनिमल इनवेसिव न्यूरो सर्जरी और सर्वाइकल डिस्क रिप्लेसमेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे बस्ती समेत आसपास के जिलों के मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ, गोरखपुर या अन्य बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

डॉ. अमन सिंह ने बताया कि गर्दन दर्द, लगातार सिर दर्द, दिमाग की नस ब्लॉक होना, लकवा, हाथ-पैर में झुनझुनी, चक्कर आना, बेहोशी, याददाश्त कमजोर होना, नींद संबंधी समस्याएं, कमर दर्द और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियों का आधुनिक उपचार एवं विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि न्यूरो संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय रहते विशेषज्ञ से परामर्श लेकर गंभीर बीमारियों से बचाव सुनिश्चित करें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments