
बालाघाट। बालाघाट जिला बौद्ध संघ (पंजीयन क्रमांक 3958) की तहसील शाखा बालाघाट का निर्वाचन एवं मनोनयन कार्यक्रम 8 मई 2026 को प्रेरणा बौद्ध विहार, वार्ड क्रमांक 6 में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम जिला संगठक अनिरुद्ध गजभिये के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष सचिन मेश्राम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला सहसचिव सत्यशील भिमटे तथा प्रेरणा बौद्ध विहार की अध्यक्ष नलिनी वाहने विशेष रूप से उपस्थित रहीं। निर्वाचन प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न हुई, जिसमें राकेश बागड़े को तहसील अध्यक्ष, श्यामा रंगारे को उपाध्यक्ष, अशोक गोंडाने को महासचिव, ललिता रामटेके को कोषाध्यक्ष तथा अनामिका मेश्राम को सहसचिव नियुक्त किया गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोज बारमाटे, अनिल मेश्राम, विजय गजभिये, लोचन लाल मेश्राम, विरेन्द्र बोरकर, महेन्द्र गेडाम एवं राजेश मेश्राम को जिम्मेदारी सौंपी गई।
संघ के विस्तार को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सर्कलों के प्रभारी एवं अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए। बालाघाट सर्कल की जिम्मेदारी साधना हुमनेकर, भरवेली सर्कल की डॉ. अशोक डोगरे, समनापुर सर्कल की नितेश वैद्य तथा हट्टा सर्कल की प्रदीप मेश्राम को सौंपी गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सचिन मेश्राम एवं जिला संगठक अनिरुद्ध गजभिये ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम धम्म कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के अंत में संघ की ओर से सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।
उक्त जानकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.आर. उके द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

