========================राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के घटक संगठन मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा एवं अनेकों संगठनों के तत्वावधान में रामपुर विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम डोंगधरहा में एक विशाल संविधान सुरक्षा सत्संग का आयोजन मुख्य आयोजक ग्राम सरपंच मालिकराम कंवर ,संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष सतपाल दास महान एवं मोर्चा की जिला शाखा द्वारा किया गया।इस समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के पिताश्री नंदकुमार बघेल,मुख्य वक्ता एवं मूलनिवासी मुक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती ,अध्यक्षता बसपा के पूर्व विधायक एवं मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ छबिलाल रात्तरे ,विशेष अतिथियों में छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस नेता विमल साहू,कुर्मी गबेल समाज के अध्यक्ष एवं मोर्चा के केंद्रीय सचिव रामकुमार वर्मा,प्रदेश सचिव मिर्जा जाहिद बेग, मुख्य रूप से उपस्थित थे ।अन्य अतिथियों एवं मोर्चा के पदाधिकारियों में प्रदेश महासचिव केन जॉन,प्रदेश सचिव उपेन्द्र राठौर,प्रदेश सचिव डॉ संतोष यादव ,पिछड़ा वर्ग नेता राजाराम यादव ,कोरबा जिला संयोजक क्रांति कुमार साव,संभागीय संगठन सचिव हलीम खान,संभागीय सचिव कुमालता साहू,कोरबा महासचिव अनिता राठौर,रायगढ़ जिला संयोजक कार्तिकराम पोर्ते,बिलासपुर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष संजय मिश्रा,संभागीय उपाध्यक्ष रूपा महीलांगे,बालको अध्यक्ष प्यारे दास महंत ,केंद्रीय सलाहकार अहमद खान,केंद्रीय प्रतिनिधि परसू महंत,जिला सचिव गंगा यादव के साथ मोर्चा कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत के संविधान के सम्मान में मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया साथ ही सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। ग्रामीण क्षेत्र की अनेकों सुआ और बालको से बच्चो की नृत्य पार्टियां ने खूब तहलका मचा दिया जिनको मुख्य अतिथि द्वारा इनाम दिया गया।मुख्य अतिथि बघेल जी ने ग्रामीण किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्र में बिना ग्राम सभाओं की अनुमति के कलेक्टर तो क्या प्रधान मंत्री भी जबरन जमीन अधिग्रहित नहीं करवा सकता।मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल भारती ने भारत का संविधान ही देश दुनिया का आखिरी भगवान का नारा देकर संविधान भारतीय समाज निर्माण करने का जनांदोलन खड़ा करने की तथा जो दे न्यूनतम 25000/रू मासिक का सरकारी रोजगार उसकी बनाओ सरकार के लिए राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा का साथ देने की अपील की ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित थीं।

