Thursday, June 11, 2026
HomeUncategorizedबिलासपुर में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर नि:शुल्क रैबीज टीकाकरण शिविर का...

बिलासपुर में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर नि:शुल्क रैबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन

बिलासपुर में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर नि:शुल्क रैबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन

मूकनायक

कमलेश लवहात्रै

बिलासपुर

जिला बिलासपुर में आगामी 25 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 24 अप्रैल 2026 को जिले के सभी पशु चिकित्सालयों में श्वानों के लिए नि:शुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।
संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, डॉ. जी. एस. एस. तंवर एवं एस्काड शाखा प्रभारी डॉ. विरेन्द्र पिल्लै ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू पशुओं, विशेषकर कुत्तों को नजदीकी पशु चिकित्सालय में लाकर नि:शुल्क टीकाकरण का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि रैबीज एक घातक बीमारी है, जिससे बचाव के लिए समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है।
हर वर्ष अप्रैल माह के अंतिम शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पशु चिकित्सकों के योगदान को सम्मानित करना है। इस वर्ष की थीम “पशु चिकित्सक: भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” रखी गई है, जो खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य तथा पशु कल्याण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।
विभाग द्वारा इस अवसर पर किसान संगोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, रोग नियंत्रण एवं पशु सेवा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। साथ ही, विकासखंड स्तर पर चलित पशु एम्बुलेंस सेवा (1962) के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
पशुपालन विभाग ने जिले के समस्त पशुपालकों से अपील की है कि वे इस अभियान में भाग लेकर अपने पालतू पशुओं का टीकाकरण कराएं और बिलासपुर को रैबीज मुक्त बनाने में सहयोग दें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments