Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज के होनहारों ने लहराया परचम संदीप सिंह के...

चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज के होनहारों ने लहराया परचम संदीप सिंह के मार्गदर्शन में स्कूल ने रचा इतिहास

रियल न्यूज़

बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही गौर क्षेत्र के चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज इटबहरा में उत्सव का माहौल है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा और कड़े परिश्रम से न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है बल्कि पूरे जनपद बस्ती मे चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंधक संदीप सिंह के कुशल निर्देशन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है कि इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।विद्यालय के इन छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है
हाईस्कूल कक्षा 10 के टॉपर
1-किशन 544 अंक 90.66% प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान बनाया।
2-अस्मिता गौतम 542 अंक 90.33% के साथ शानदार सफलता दर्ज की।
3-प्रीति चौरसिया 540 अंक 90% प्राप्त कर सफलता की नई इबारत लिखी।
इंटरमीडिएट कक्षा 12 के टॉपर
1-मुस्कान यादव 431 अंक 86.2% प्राप्त कर कॉलेज का मान बढ़ाया।
2-दिनेश यादव 421 अंक 84.2% के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
3-वैष्णवी गुप्ता 420 अंक 84% हासिल कर सफलता का परचम लहराया।
4-मनीष पटेल 416 अंक 83.2% प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया।
प्रबंधक संदीप सिंह ने दी बधाई
सफलता की इस ऊंची उड़ान पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के मालिक और प्रबंधक संदीप सिंह ने कहा यह सफलता बच्चों के अनुशासन और हमारे शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज का लक्ष्य केवल शिक्षा देना नहीं बल्कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराश कर उन्हें राष्ट्र निर्माण के योग्य बनाना है। मैं सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। इटबहरा और आसपास के ग्रामीणों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन की सराहना की है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज जिस तरह की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा है वह सराहनीय है। विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि से पूरे गौर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments