Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाट*आजाद अध्यापक शिक्षक संघ बालाघाट द्वारा निकाली गई“शिक्षक क्रमोन्नति पदोन्नति रैली"*

*आजाद अध्यापक शिक्षक संघ बालाघाट द्वारा निकाली गई“शिक्षक क्रमोन्नति पदोन्नति रैली”*

बालाघाट : आज 26 फरवरी को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ बालाघाट द्वारा अपनी प्रमुख मांगों को लेकर हजारों की संख्या में *“शिक्षक क्रमोन्नति पदोन्नति” एवं “पुरानी पेंशन बहाली”* की अपनी न्यायोचित एवं लंबित मांग को लेकर रैली निकालकर जिला कलेक्टर महोदय को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौपा गयाI संघ के जिलाध्यक्ष आशीष बिसेन एवं जिला सचिव एमन्त द्वारा बताया गया कि अध्यापक शिक्षक के नवीन संवर्ग के शिक्षकों को 4 वर्षों से क्रमोन्नति/ पदोन्नति प्रदान नहीं की गई है, जिन्हे क्रमोन्नति के आदेश प्रदान कर दिए गए थे उन्हें निरस्त कर दिया गया, जबकि आदिम जाति कल्याण विभाग में क्रमोन्नति के आदेश प्रसारित किए जा रहे हैं किंतु शिक्षा विभाग में ही नहीं, साथ ही अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में जो शिथिलीकरण हुआ है उसमें पूर्ण रूप से सरल ना होते हुए जटिल हो चुकी है, पुरानी पेंशन की मांगों को वर्षो से किया जा रहा है इसे शासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर सितम्बर 2022 में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा 17 दिन की अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई किन्तु सरकार पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। पुनः आजाद अध्यापक शिक्षक संघ को लामबंद होना पड़ा और आज 26 फरवरी दिन रविवार को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ बालाघाट द्वारा अपनी विभिन्न लंबित एवं न्यायोचित मांगो को लेकर सर्किट हाउस रोड पर मुलना स्टेडियम के सामने धरना दिया गया एवं 03 बजे रैली निकाल कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपा गया I अतः आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी अरविन्द पारधी , कुलदीप कटरे , कमलनाथ पाराशर, सनत दुबे, संभागीय पदाधिकारी कमल टेम्भरे, मनोज वाट जिला पदाधिकारी आशीष बिसेन, एमंत ठाकरे , आशीष श्रीवास्तव , धनन्जय सोनवाने , दिनदयाल कोकाटे , चन्द्रभूषण चौहान , ओमप्रकाश पारधी , संजय पांडे , विवेक गुप्ता , डी पी गौतम , लोकेश मेश्राम , प्रिया शर्मा , गायत्री पटले, कुमुद राहंगडाले, दीपक वीरकर, लिम्बाजी चौधरी , दीपलाल राहंगडाले , राजेन्द्र ठाकरे , दर्पण गौतम , उमावती मार्को , लता गनी , स्नेहलता नागदेवे , हरीश धुवारे , बसन्त चौधरी , सलिल पांडे , संतोष कुथेकर , ब्लॉक अध्यक्षों में श्री संतोष जामरे , तिलकचन्द बनोटे , टीकमलाल डहरवाल , अनिल टेकाम , एन के आड़े , शमीम अंसारी , धन्नालाल बिसेन , संजय मेश्राम , मनोहर बन्सोड , सुनील बिसने , नंदलाल उइके सहित जिला एवं ब्लाक के समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने जिले के समस्त दसों ब्लॉको से पहुंचे हुए 05 सैकड़ा अध्यापक शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया।
आशीष बिसेन जिलाध्यक्ष
एमन्त ठाकरे जिलासचिव आजाद अध्यापक शिक्षक संघ बालाघाट

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments