मूकनायक/रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/उत्तर प्रदेश
बस्ती जनपद के थाना सोनहा की पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के पैसे सुरक्षित वापस कराकर बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम बनरही जंगल निवासी सुदीप पुत्र परशुराम की फेसबुक आईडी हैक कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से 8201 रुपये ट्रांसफर कर लिए थे।
पीड़ित ने इस धोखाधड़ी की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही थाना सोनहा की साइबर सेल टीम ने तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू की। टीम ने त्वरित कदम उठाते हुए ठगी गई धनराशि को संबंधित खाते में लीन यानी फ्रीज करा दिया। पुलिस के प्रयासों के चलते सुदीप के 8201 रुपये उनके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस आ गए हैं।
महेश सिंह थानाध्यक्ष सोनहा जनपद बस्ती
शेषनाथ यादव कांस्टेबल
राजेन्सी वर्मा कांस्टेबल थाना छावनी

