मूकनायक /राजस्थान /बूंदी
संगीता लाखेरी शहर रिपोर्टर
सीबीएसई द्वारा सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को जारी किया गया, जिसमे स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल लाखेरी ब्लॉक के पाटन के विद्यार्थियों ने गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दोहराया। कक्षा 10 में किंशुक वर्मा (90.20), किरण मीणा (88.80), लक्षिता सैनी (87.80), जैद अंसारी (87.4) रेहान मोहम्मद (86.80) मुस्कान (85.4), श्रुति योगी (84) आरती कुमारी (82.2) नमन यादव (81.6) कनिष्क सैनी (80.2) प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार मीणा ने कक्षा 10 के के विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस वर्ष परिणाम में गुणात्मक सुधार सराहनीय रहा। 71 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी अर्जित की एवं विद्यालय का परिणाम 93 प्रतिशत रहा। 11 विद्यर्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। विद्यालय अपने अनुशासन, अध्यापन, तथा अन्य गतिविधियों में लाखेरी व आसपास के परिक्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी ग्रामीण परिवेश से आते है, तथा जिनके पास शहरों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों की तुलना में सीमित संसाधन होते हुए भी विद्यालय में अध्यापन करवाने वाले बेहतरीन टीम द्वारा विद्यार्थियों को समय समय पर उचित मार्गदर्शन प्रदान कर निरंतर उन्नति की दिशा में विद्यालय को आगे बढ़ाया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय द्वारा विद्यार्थी के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालय की पूरी टीम को कर्तव्यपरायणता के लिए प्रेरित किया जाता रहा है।
इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्यों ने एक दूसरे को व सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए बच्चों को प्रेरित किया तथा प्रधानाचार्य ने अति हर्ष प्रकट करते हुए सभी स्टाफ साथियों को और विद्यार्थियों व अभिभावकों को मिठाई खिलाकर धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

