Thursday, June 11, 2026
HomeUncategorizedलालबर्रा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन

लालबर्रा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन


लालबर्रा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन
संवाददाता:- स्वराज मेश्राम


लालबर्रा। मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को सम्बोधि बुद्ध विहार, आमाटोला (लालबर्रा) में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 6 बजे किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं समाज के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष एवं समाज सुधार के महान योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सामूहिक भोजन (भोजन दान) का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, समानता और बंधुत्व का संदेश प्रसारित होता है। उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन सम्बोधि बुद्ध विहार, आमाटोला (लालबर्रा), जिला बालाघाट (म.प्र.) द्वारा किया गया, जिसमें स्थानीय समाज के लोगों का विशेष सहयोग रहा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments