Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedतखतपुर विधानसभा में बाबा साहब आंबेडकर की जयंती पर निकली भव्य रैली,...

तखतपुर विधानसभा में बाबा साहब आंबेडकर की जयंती पर निकली भव्य रैली, गांव-गांव गूंजे समता और न्याय के संदेश

तखतपुर। भारत के संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में 14 अप्रैल 2026 को भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्साह, सामाजिक एकता और जागरूकता का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

विधानसभा स्तरीय इस आयोजन के संयोजक बिहारी सिंह टोडर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जयंती समारोह की शुरुआत ग्राम भरारी से की गई, जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं आमजन की सहभागिता रही।

रैली ग्राम भरारी से प्रारंभ होकर ग्राम भुंडा पहुंची, जहां बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यह रैली ग्राम कपसिया खुर्द पहुंची, जहां भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। रैली का कारवां ग्राम समडील, राजपुर होते हुए ग्राम पेंड्री पहुंचा, जहां बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

इसके उपरांत रैली ग्राम खमरिया और ग्राम काठकोनी पहुंची, जहां भी बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को स्मरण किया गया। अंततः यह भव्य रैली ग्राम मेडपार बाजार पहुंची, जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद एक गरिमामय मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंचीय कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा स्थापित समता, न्याय एवं संविधानिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में समापन की घोषणा की गई।

इस अवसर पर संजीव खांडे, बिहारी सिंह टोडर, सुमिता भास्कर, दिलीप कुर्रे, अश्वनी भास्कर, कोमल टोडर, दिनेश घृतलहरे, रजनी लहरे, संदीप खांडे, दिलीप भास्कर, गिरीश टंडन, टीपू सुलतान, सूरज सांडे, अनिल भास्कर, प्रेम भास्कर, सम्मत लहरे, कुलदीप भास्कर, दिगपाल भास्कर, राहुल बर्मन, रामचंद बंजारे, मोतीलाल भास्कर, विनोद भास्कर, सुरेश बघेल, गबरू भास्कर, अतुल दिनकर, राहुल खांडे, राजन सूर्या, नरेंद्र दिनकर, गुलशन जांगड़े, रामकुमार कुर्रे, सुनील, चिंटू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं युवा उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल बाबा साहब के प्रति श्रद्धांजलि था, बल्कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास भी साबित हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments