Friday, April 17, 2026
Homeराजस्थानराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी में विद्यार्थियों को दी कानूनी जानकारी

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी में विद्यार्थियों को दी कानूनी जानकारी

मूकनायक/गोपाल मेघवंशी

भीलवाड़ा/राजस्थान

रायपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी में विद्यार्थियों के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति गंगापुर के प्रतिनिधि नारायण लाल ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी।
इस दौरान बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए विद्यार्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 1091 की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को एड्स से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस मौके पर नवीन कुमार बाबेल एवं नारायण लाल ने विद्यार्थियों को कानूनी जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में संदीप राजा, चंपालाल, रमेश मीणा, शंकरलाल , गोविंद गुर्जर, सुशील कुमार, विशाल मीणा और संदीप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य गोवर्धन लाल सालवी ने कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments