मूकनायक/ गोपाल मेघवंशी
भीलवाड़ा/ राजस्थान
रायपुर। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर रायपुर उपखंड मुख्यालय में भव्य एवं ऐतिहासिक जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला और पूरे कस्बे में “जय भीम” के जयघोष गूंज उठे।
अम्बेडकर युवा संगठन के अध्यक्ष ज्ञानमल खटीक के नेतृत्व में आयोजित इस रैली को शिक्षक संघ रायपुर के अध्यक्ष गोवर्धन सालवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकला, जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा जल सेवा की व्यवस्था रही।
रैली में सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया भी शामिल हुए और युवाओं को बाबासाहेब के विचारों पर चलने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग नीले झंडों व बैनरों के साथ शामिल हुए।
इस दौरान दलित घुमंतू अधिकार मंच राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पूनमनाथ सपेरा, भारत मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम शंकर सालवी (बामसेफ) सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वतंत्र पत्रकार गोपाल मेघवंशी सामाजिक कार्यकर्ता गोपीलाल सालवी प्रमुख प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
वहीं अन्य गणमान्य नागरिकों में गणेश खटीक, लक्ष्मण बेरवा, नेहा खटीक, किशन लाल बोलीवाल, उजास सालवी, लहेरु लाल बैरवा, श्याम लाल खटीक, लक्ष्मण बैरवा, राजकुमार रेगर, इमरान खान, दिलशाद खान, राजकुमार भील, शम्भु दमामी, मुकेश सालवी, मांगीलाल सालवी, गणपत गंधर्व, राजू रेगर उर्फ अंकल, मांगीलाल भील, ओंकारनाथ सपेरा, फौजी नाथ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने बाबासाहेब के विचारों पर चलने, शिक्षा अपनाने और सामाजिक समानता को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

