Friday, April 17, 2026
Homeराजस्थानसिरोही जेकेपुरम पिण्डवाडा लोडर कॉलोनी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. बाबा...

सिरोही जेकेपुरम पिण्डवाडा लोडर कॉलोनी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जयंती।

मूकनायक/गोविन्दराम/सिरोही/राजस्थान।

पिंडवाड़ा: पिंडवाडा के जेके लक्ष्मी सीमेंट लोडर कॉलोनी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई, जहां उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान युवाओं में खासा जोश देखने को मिला। “जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा” और “जय भीम” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को मिठाई वितरित कर अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम में नारी शक्ति की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिससे आयोजन और भी प्रेरणादायक बन गया। इस अवसर पर गोविंद मेघवाल ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “शिक्षा ही शेरनी का दूध है”, इसलिए युवाओं को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।इस कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह देवड़ा, खीवराज सिंह, प्रकाश, बाबूलाल, कालूराम हितेश, दिनेश, दीपक, विशाल, नंदू, घनश्याम, बुधाराम, पारस भाई, राहुल, मुकेश, सूरज सहित कई लोग उपस्थित रहे।अंत में सभी ने बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं दीं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments