Friday, April 17, 2026
Homeकरौलीडॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर निकाली गई भव्य...

डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा‌

 मूकनायक/ऋषिकेश

कैलादेवी/करौली/राजस्थान

                                        करौली जिले के कैलादेवी क्षेत्र में आज 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। 'सर्व समाज समिति, कैलादेवी' के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अंबेडकर कॉलोनी से शुरू हुई भव्य रैली
कार्यक्रम के दौरान दोपहर 12:00 बजे बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर अंबेडकर कॉलोनी से एक भव्य और शांतिपूर्ण पैदल रैली का शुभारंभ हुआ। यह रैली कैलादेवी बस स्टैंड से होते हुए मुख्य बाजार और नरसी गेस्ट हाउस के सामने से गुजरी। डीजे की धुन पर बज रहे प्रेरणादायक गीतों और ‘जय भीम’ के नारों ने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया। शाम 4:00 बजे तक चले इस आयोजन में स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ उमड़ी।
आयोजन में इनकी रही सक्रिय भागीदारी
इस गरिमापूर्ण आयोजन को सफल बनाने में सर्व समाज समिति के सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में बलवंत जाटव, अमरलाल जाटव, सूरज जाटव, राधे जाटव, पप्पू जाटव, उधम जाटव, बाबूलाल जाटव, मुकेश जाटव, राजकुमार जाटव, रामू जाटव, रत्ती जाटव, रेख सिंह जाटव, हरफूल जाटव, नरेश जाटव, प्रेमसिंह जाटव, बनवारी कश्यप, रामलखन मीणा, जाकिर खान, धनीराम प्रजापत, अशोक सैन, मदनलाल मीणा (पूर्व सरपंच), सरपंच प्रतिनिधि ऋषिकेश मीणा तथा सत्यनारायण शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
सामाजिक समरसता का संदेश
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने बाबा साहेब के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के मंत्र को दोहराते हुए समाज में शिक्षा और भाईचारे पर विशेष जोर दिया। सभी आयोजकों और स्थानीय निवासियों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई इस रैली ने क्षेत्र में सामाजिक एकता और सद्भावना का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments