Friday, April 17, 2026
Homeकरौलीस्वच्छता एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, मंगलवार को मनाई जाएगी...

स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, मंगलवार को मनाई जाएगी डॉ. अंबेडकर जयंती

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।

करौली, 13 अप्रैल। जिला कलक्टर अक्षय गोदारा के निर्देशन में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के तहत सोमवार को जिले भर में स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज कल्याण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी बबलू शर्मा ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को स्वच्छता अभियान, सामाजिक समरसता विषय पर संगोष्ठी, व्याख्यान, पेंटिंग, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को आत्मसात करने पर बल दिया। इसके साथ ही संविधान को जानें ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने उत्साह दिखाया। उन्होंने बताया कि मंगलवार, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से नयी पीढ़ी को बाबा साहेब के संघर्षों और भारतीय संविधान के मूल्यों से अवगत कराया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments