मूकनायक न्यूज/शिवगंज/सिरोही/राजस्थान।
शिवगंज। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की आगामी जयंती को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाने के लिए गुरुवार को शिवगंज रिवर फ्रंट पर बहुजन समाज के प्रबुद्ध जनों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जयंती समारोह की पूर्व तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां तय कीं।सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप पारंगी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को शिवगंज में एक विशाल रैली निकाली जाएगी। यह रैली स्थानीय पुलिस थाने के सामने से शुरू होकर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए सुमेरपुर में प्रवेश करेगी। रैली को लेकर शिवगंज शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है और गांव-गांव में जनसंपर्क कर तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं।बैठक के दौरान प्रताप पारंगी, अंबालाल बागसीन, फूटरमल बिरामी, दीपक चावरिया (शिवगंज), रमेश पालड़ी, मेघ छगन (उथमन), महेन्द्र सोनल (बडगांव), रूपेश परिहार, कैलाश परिहार (वडगांव), ललित कुमार और टेकराम कुम्हार सहित समाज के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बाबा साहेब के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और जयंती महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

