मूकनायक न्यूज/सिरोही/राजस्थान।
सिरोही। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय, सिरोही के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय बिगिनर्स कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर का आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भबूता राम मेघवाल एवं बाल कल्याण विभाग के सहायक निदेशक राजेंद्र कुमार पुरोहित के सानिध्य में किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मेघवाल ने कहा कि विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए इस कोर्स में शामिल सभी शिक्षकों को आगामी 7 दिवसीय आवासीय बेसिक कोर्स में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षक ही विद्यालयों में इन गतिविधियों को जीवंत बना सकते हैं।सहायक निदेशक राजेंद्र कुमार पुरोहित ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे स्काउटिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं में सामाजिक चेतना जगाएं और समाज को बाल विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक करें।इस अवसर पर पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्काउटर गोपाल सिंह राव ने बताया कि स्काउट गाइड गतिविधियों से बालक-बालिकाओं का सर्वांगीण विकास होता है। वहीं, सेवानिवृत्त गाइडर इंदिरा खत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन की भावना पैदा होती है, जिससे वे राज्य पुरस्कार और राष्ट्रीय जम्बूरी जैसे उच्च स्तरों तक पहुँच पाते हैं।सीओ स्काउट एम.आर. वर्मा ने आगामी सात दिवसीय बेसिक यूनिट लीडर कोर्स की रूपरेखा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। इस प्रशिक्षण शिविर में सिरोही जिले के शिवगंज, सिरोही, आबूरोड एवं पिण्डवाड़ा ब्लॉक के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

