मूकनायक/ ओमप्रकाश वर्मा राष्ट्रीय प्रभारी
अजमेर/राजस्थान
- अप्रैल.2026, को केन्द्रीय सरकार पेंशनर्स एसोसिएशन, राजस्थान , अजमेर इकाई की ओर से संगठन का वार्षिक आम सभा सह वरिष्ठ पेंशनर्स सम्मान समारोह -2026 “अपनोत्सव” अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धडा, जनकपुरी , गंज, अजमेर में सम्पन्न हुआ | सबसे बड़े गौरव की बात यह है कि इस बार यह समारोह भागीरथ चौधरी, सांसद अजमेर लोक सभा क्षेत्र ,अजमेर एवं राज्य मंत्री कृषि और एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार के मुख्य आतिथ्य और राजीव शर्मा, अध्यक्ष उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ अजमेर जोनल की अध्यक्षता में बड़े हर्षौल्लास के साथ सम्पन्न हुआ | समारोह के विशिष्ठ अतिथि कश्मीर सिंह, अध्यक्ष, राजस्थान पेंशनर्स समाज जिला अजमेर, डी.के. छंगानी, अध्यक्ष, सीजीपीए, जयपुर, बी.एम सुंडा, महासचिव, सीजीपीए, जयपुर, के. एल. कौशिक, कार्यकारी अध्यक्ष, सीजीपीए, जयपुर और एस. के. शर्मा, सहायक महासचिव एवं,उपाध्यक्ष एन सी सी पी ए, जयपुर के सानिध्य में हुआ |
कार्यक्रम का विधिवत प्रारम्भ करने से पूर्व सम्मलेन में उपस्थित अतिथियों ने झंडा रोहण एवं बैंड ध्वनिमय राष्ट्रीय गीत के बाद दीप प्रज्जवलन कर, सनृत्य के साथ प्रारम्भ हुआ। नरेन्द्र सिंह भाटी अध्यक्ष, सीजीपीए, अजमेर के अध्यक्षीय स्वागत उद्बोधन के साथ विधिवत रूप से आज का “ अपनोत्सव” कार्यक्रम प्रारंभ किया गया |
भागीरथ चौधरी, सांसद एवं राज्य मंत्री का भारतीय सांस्कृतिक परंपरानुसार देशभक्ति बैंड ध्वनि के साथ स्वागत किया गया | मंच पर उन्हें शाल, साफा, 10 किलो ग्राम का पुष्पाहार, स्मृति चिन्ह और अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया | उनके स्वागत में सनृत्य स्वागत गीत एवं राजस्थानी लोक नृत्य के कलाकार अशोक शर्मा ने युगल नृत्य “ पल्लो लटके” राजस्थानी गीत से किया गया । भागीरथ चौधरी को सरकार द्वारा पेंशनर्स के साथ किये जा रहे भेदभाव जैसे पेंशनर्स को दो वर्गों में विभाजित करने बाबत वित्त विधेयक -2025 में पारित वेलिडेशन एक्ट को वापस लेने, आठवें वेतन आयोग का लाभ नहीं देने, संदर्भ शर्तों में संशोधन करने एवं आठवां वेतन आयोग लागू करने की तिथि 01 जनवरी.2026 के स्पष्ट आदेश करने, स्थानीय केन्द्रीय सरकार,स्वास्थ्य योजना, वेलनेस सेंटर, अजमेर के भवन में पानी भराव की समस्या हल करने, और दवा वितरण काउंटर पर छाया /शेड नहीं होने , श्री (डॉ.) राम शंकर रावत, अतिरिक्त निदेशक, केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना, जयपुर के पेंशनर्स की समस्याओं जिसमें मुख्य समस्या CGHS लाभार्थियों के कार्ड नवीनीकरण में अनावश्क विलम्ब की है, के साथ अन्य जवलंत मुद्दों पर कोई कार्यवाही नहीं कर अड़ियल रवैये अपनाने बाबत उपस्थित मंचासीन अतिथियों ने ज्ञापन दिए | मंत्री महोदय ने इन सभी समस्याओं से निजात दिलाने तथा हम पेंशनर्स की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का पूर्ण आश्वासन दिया | मंत्री ने उसी समय केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही समस्याओं के बारे में, भरतपुर, अलवर और उदयपुर में वेलनेस सेंटर शीघ्र खुलवाने बाबत अतिरिक्त निदेशक, जयपुर को हाथों हाथ दूरभाष पर समस्यों को हल करने के निर्देश दिए | दूरभाष पर ही अतिरिक्त निदेशक ने मंत्री के साथ एक मीटिंग हेतु समय माँगा | मंत्री जी जी के हाथों बी, एम सुंडा साहब ने जलने पर बचाव के उपाय का एक परिपत्र का विमोचन भी करवाया |
समारोह में 75 वर्ष या उस से अधिक आयु वाले सदस्यों का सम्मान समारोह, लक्ष्मीपुत्र – कुबेर पुत्र सम्मान, स्वास्थ्य परिचर्चा, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया | सम्मलेन में राजस्थान की विभिन्न इकाइयों जयपुर, जोधपुर, ब्यावर, किशनगढ़, अलवर, भरतपुर, उदयपुर आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया उन सभी सम्मान किया गया |
स्वास्थ्य परिचर्चा में डॉ. आकाश जैन, ह्रदय रोग विशेषज्ञ, बी. आर. शास्त्री हॉस्पिटल, अजमेर, आयुष जैन, लीवर रोग विशेषज्ञ, बी. आर. शास्त्री. हॉस्पिटल, अजमेर तथा डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, जीना सीखो, लाइफ केयर हॉस्पिटल, अजमेर ने भाग लिया और तीनो ही डॉक्टर्स ने वरिष्ठ जनों को रोग निदान की प्रक्रिया से अवगत कराया | चिकित्सा स्टाफ के साथ पूर्णिमा शर्मा, मार्केटिंग मेनेजर, बी. आर. शास्त्री हॉस्पिटल, अजमेर एवं विवेक शर्मा, पारस यूरोलॉजी हॉस्पिटल,अजमेर ने भी भाग लिया | इसके अलावा सम्मलेन में उपस्थित सभी सदस्यों की डॉ. रवि शर्मा , जीना सीखो लाइफ केयर, अजमेर ने निशुल्क जांच व परामर्श दिया | लक्ष्मी चन्द चंदेल, हेल्पेज इंडिया एन जी ओ, जयपुर ने वर्तमान में ऑनलाइन ठगी से कैसे बचें इस क्रम में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता के बारे में जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया |
बाबू लाल बारोलिया, उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक ने वर्तमान महासचिव की अनुमति से अजमेर इकाई की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट एवं जय राम लूनीवाल ने आय व्यय का लेखा जोखा अवधि 20. अक्टूबर 2024 से 31. मार्च.2025 तथा 01. अप्रैल.2025 से 31. मार्च.2026 / 05. अप्रैल.2026 तक का प्रस्तुत किया जिसको सर्व सम्मति से सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया |
सम्मलेन को विभिन्न वक्ताओं जिनमें सर्व बी. एम. सुंडा, सी. डी. के. छंगानी, एस.के, शर्मा, कश्मीर सिंह, और राजीव शर्मा, आदि ने संबोधित किया | सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नोरतमल माली, अनुपम राठोड, राधे श्याम वैष्णव ने गीत एवं देश भक्ति गीत तथा मनोज कुमार ने बांसुरी वादन के साथ गीतों की ध्वनि प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया | सीता राम मीणा सरंक्षक ने धन्यवाद दिया तथा अंत में राष्ट्रगान के साथ “ अपनोत्सव” समारोह समाप्त हुआ |
कार्यक्रम की रूपरेखा, निर्देशन एवं मंच संचालन बाबू लाल बारोलिया, उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक ने किया तथा फोटो ग्राफी का कार्य सत्य नारायण पंवार, सदस्य सीजीपीए , अजमेर ने किया | कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रात: स्वादिष्ट चाय,नाश्ता और दोपहर में आत्मीय मिलन और स्नेह भोज के साथ विधिवत रूप से समाप्त किया |
- बाबूलाल बारोलिया
उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक
सीजीपीए, ईकाई अजमेर जिला

