Friday, April 17, 2026
Homeनई दिल्लीसांसद चंद्रशेखर आजाद ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का नाम बाबा साहब अंबेडकर के...

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का नाम बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर करने की मांग।

मूकनायक न्यूज/दिलीप कुमार/सिरोही/राजस्थान।

नई दिल्ली:नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का नामकरण संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर करने की मांग की है। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने पत्र में इस बात पर जोर दिया है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का भारत के निर्माण में अतुलनीय योगदान है। करोड़ों लोगों की आस्था और जनभावनाओं को देखते हुए, इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे का नाम उनके नाम पर रखना देश के लिए गौरव की बात होगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर इस पत्र को साझा करते हुए मंत्री गडकरी से इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है।दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण अंतिम चरण में है, जो दिल्ली से उत्तराखंड की राजधानी के बीच की दूरी को काफी कम कर देगा। माना जा रहा है कि इसका उद्घाटन 14 अप्रैल 2026 (अंबेडकर जयंती) के आसपास हो सकता है, जिससे इस मांग की प्रासंगिकता और बढ़ गई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments