Friday, April 17, 2026
Homeकरौलीमुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे हेतु जिला कलेक्टर ने नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे हेतु जिला कलेक्टर ने नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।

कैलादेवी करौली, 7 अप्रैल। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री के 8 अप्रैल को नांगल शेरपुर, तहसील बालघाट में प्रस्तावित किसान सम्मेलन यात्रा कार्यक्रम की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12ः30 बजे नांगल शेरपुर पहुंचेगा। उन्होंने समस्त नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि वे बुधवार प्रातः 8 बजे तक अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी पॉइंट्स पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने सूचित किया है कि हेलीपैड स्थल, मुख्य सभा स्थल, मंच, वीआईपी पार्किंग और रूट व्यवस्था के लिए अलग-अलग अधिकारियों को तैनात किया गया है, जो कार्यक्रम की समाप्ति तक अपने स्थानों पर मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को समग्र प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिन्हें किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना तत्काल उपलब्ध कराई जानी होगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments