Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअम्बेडकर जयंती को लेकर थाना सोनहा में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण...

अम्बेडकर जयंती को लेकर थाना सोनहा में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील

मूकनायक/रिपोर्टर, राजेश कुमार/बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती, 05 अप्रैल।

आगामी अम्बेडकर जयंती को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सोनहा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष महेश सिंह ने की।

बैठक में अम्बेडकर जयंती के आयोजकों, क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, डीजे संचालकों तथा जुलूस आयोजकों ने भाग लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। साथ ही शासन द्वारा जारी आदेश-निर्देशों से भी उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया।

थानाध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि अम्बेडकर जयंती के आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी आयोजकों से प्रशासन का सहयोग करने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे आपसी सहयोग और सौहार्द के साथ अम्बेडकर जयंती का पर्व मनाएंगे, जिससे क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस प्रशासन ने भी सभी को त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments