Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजहलीपुर चौराहे पर असिस्टेंट कमिश्नर (TDS) बने विकास कुमार राव का भव्य...

जहलीपुर चौराहे पर असिस्टेंट कमिश्नर (TDS) बने विकास कुमार राव का भव्य स्वागत

मूकनायक/ दुर्गेद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती उत्तर प्रदेश

बस्ती। बस्ती के होनहार युवक विकास कुमार राव के असिस्टेंट कमिश्नर (TDS) पद पर चयन होने की खुशी में शुक्रवार को जहलीपुर चौराहे पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूल-मालाओं के साथ ग्रामीणों ने अपने लाल का जोरदार स्वागत किया।

स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। लोगों ने जुलूस निकालकर विकास कुमार राव का अभिनंदन किया और पूरे गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान लोगों के चेहरों पर गर्व और उत्साह साफ झलक रहा था।

इस मौके पर विकास कुमार राव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और महापुरुषों को दिया। उन्होंने कहा कि “आज मैं जिस मुकाम पर पहुंचा हूं, उसमें मेरे माता-पिता का अथक संघर्ष और त्याग शामिल है। साथ ही हमारे महापुरुषों की शिक्षाओं और प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया।” उन्होंने युवाओं से मेहनत और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करने की अपील की।

ग्रामवासियों ने भी इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। उनका कहना था कि विकास की सफलता से गांव के अन्य बच्चों और युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे। लोगों ने विश्वास जताया कि इस उपलब्धि से गांव का नाम और अधिक ऊंचा होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित राकेश कुमार रंजन ने कहा कि “हमारे भांजे द्वारा यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल करना बहुत ही सराहनीय है। यह न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। आने वाले समय में युवा इससे प्रेरित होकर आगे बढ़ेंगे और गांव तथा जिले का नाम रोशन करेंगे।”

इस अवसर पर संदेश रंजन, मिथिलेश, सुशील, सुजीत सहित ग्रामसभा के अनेक युवा और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विकास कुमार राव को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विकास कुमार राव की इस उपलब्धि ने पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ा दी है और यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा बनकर उभरी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments