Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedजन चेतना भारत पार्टी के वार्ड प्रभारी हसन अली विरोध प्रदर्शन में...

जन चेतना भारत पार्टी के वार्ड प्रभारी हसन अली विरोध प्रदर्शन में शामिल, लिंगियाडीह में मकान तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

जन चेतना भारत पार्टी के वार्ड प्रभारी हसन अली विरोध प्रदर्शन में शामिल, लिंगियाडीह में मकान तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

मूकनायक

बिलासपुर छत्तीसगढ़

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 42, लिंगियाडीह में मकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन में जन चेतना भारत पार्टी के वार्ड क्रमांक 50 के प्रभारी हसन अली शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रभावित स्थानीय निवासियों का समर्थन किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जानकारी के अनुसार, लिंगियाडीह क्षेत्र के प्रभावित लोग पिछले 130 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि उन्हें वैकल्पिक मकान उपलब्ध कराए बिना ही नोटिस देकर उनके मकानों को तोड़ा जा रहा है, जिससे उनमें भारी आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार अपनी मांगों को रखने के बावजूद प्रशासन उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसी के विरोध में वे लगातार धरने पर बैठे हुए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

इस विरोध प्रदर्शन में अनेक संख्या में महिलाएं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे, जिन्होंने अपनी एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन को मजबूती प्रदान की।

इस कड़ी में वार्ड प्रभारी हसन अली की भूमिका अहम रही। उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर लोगों का हौसला बढ़ाया और उनकी मांगों को जायज बताते हुए संबंधित अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग की।

हसन अली ने कहा कि जब तक प्रभावित लोगों को उचित न्याय और पुनर्वास नहीं मिलता, वे उनके साथ खड़े रहेंगे और उनकी आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments