बालको नगर में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. अंबेडकर जयंती, तैयारियां जोरों पर
कोरबा छत्तीसगढ़
बालको नगर में डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सिद्धार्थ लोककल्याण समिति एवं मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में सर्वसमाज डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति के नेतृत्व में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 29 मार्च 2026 को मोर्चा कार्यालय प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता गोपाल ऋषिकर भारती ने की। बैठक में आयोजन को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी सामाजिक संगठनों ने सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
यह भव्य जयंती समारोह बालको नगर स्थित मंगल भवन (नगर पालिक निगम जोन कार्यालय के समीप) में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के श्रम, उद्योग एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे, जबकि अध्यक्षता कोरबा नगर पालिक निगम की महापौर संजू देवी राजपूत करेंगी।
कार्यक्रम का संचालन गोपाल ऋषिकर भारती द्वारा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि—नरेंद्र देवांगन (एमआईसी सदस्य), सतेंद्र दुबे (पार्षद), प्रफुल्ल तिवारी (भाजपा नेता), शिवशंकर अग्रवाल (समाजसेवी), रजत खूंटे (पार्षद), पदम सिंह चंदेल (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजपूत समाज), श्रीमती रेखा त्रिपाठी (राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज महिला अध्यक्ष), श्रीमती कमला बरेठ (जिला योजना समिति सदस्य एवं पूर्व पार्षद), जगदीश खरे (जिला संयोजक, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन), श्रीमती अर्चना रजक (पूर्व अध्यक्ष, बालको महिला मंडल), महेंद्र थवाईत (सांसद प्रतिनिधि), सुशील बरेठ (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अप्रेंटिस संघ) तथा बहुजन गायिका लक्ष्मीन अगरिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति में संयोजक सुनील सुना, सह-संयोजक कलिंद्री परिहार, पत्रकार मुकेश भारती, मोर्चा अध्यक्ष शीतला साहू, जिला संयोजक क्रांतिकुमार साव, जिला उपाध्यक्ष प्यारेदास महंत, उपाध्यक्ष रशीदा बेगम, सचिव नजराना बेगम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
बैठक में अंजली जांगड़े, नीलम जांगड़े, रूपा महिलांगे, उमेदा साव, कोमल यादव, गायत्री साहू, संगीता साहू, रूपसिंह कंवर, प्रिया सोनी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने एकजुट होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य, सामाजिक एवं प्रेरणादायक रूप में मनाने का संकल्प लिया।
समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान दें।



