Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedएससी/एसटी रेलवे कर्मचारियों के मुद्दों पर हुई अहम बैठक, डीआरएम ने दिए...

एससी/एसटी रेलवे कर्मचारियों के मुद्दों पर हुई अहम बैठक, डीआरएम ने दिए समाधान के आश्वासन

बिलासपुर।मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन की अध्यक्षता में बिलासपुर मंडल के ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण अनौपचारिक बैठक सोमवार को मंडल सभाकक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में रेलवे प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक जे.एस. मीना सहित सभी शाखाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं संगठन की ओर से अध्यक्ष शिवमंगल, जोनल सचिव प्रभात पासवान सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान एससी/एसटी वर्ग के रेलवे कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख विषयों में पेंशन, पदोन्नति, स्थानांतरण, आवास सुविधाएं तथा अन्य बुनियादी आवश्यकताएं शामिल रहीं। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के हित, कल्याण और कार्यक्षमता को बढ़ाना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से संवाद और सहभागिता की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments