Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेश“एक रक्तदान माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जनपद बस्ती में स्वैच्छिक...

“एक रक्तदान माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जनपद बस्ती में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

मूकनायक/रिपोर्टर, राजेश कुमार/बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। सुनीता देवी सेवा संस्थान द्वारा “एक रक्तदान माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना एवं जरूरतमंद मरीजों की सहायता हेतु अधिक से अधिक रक्त संग्रह करना रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में उपस्थित सभी रक्तदाताओं ने मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सा टीम एवं मित्रों सहयोगियों का विशेष सहयोग रहा, जिनके प्रयासों से यह कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अंत में संस्थान द्वारा यह संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत किया जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments