Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभिरिया बाजार में तेल का 'अकाल', अधिकारियों के दावे फेल, खाली हाथ...

भिरिया बाजार में तेल का ‘अकाल’, अधिकारियों के दावे फेल, खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता

मूकनायक/ रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। जनपद के सल्टौआ क्षेत्र स्थित भिरिया बाजार में पेट्रोल और डीजल के संकट ने विकराल रूप ले लिया है। एक तरफ जहां जिले के उच्चाधिकारी दावा कर रहे हैं कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है, वहीं जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। भिरिया बाजार के पेट्रोल पंपों से उपभोक्ताओं को मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

हैरानी की बात यह है कि बस्ती जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में पेट्रोल और डीजल का भरपूर स्टॉक मौजूद है। लेकिन भिरिया बाजार की स्थिति कुछ और ही बयां कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि स्टॉक है, तो वह जनता तक क्यों नहीं पहुँच रहा? क्या यह कृत्रिम किल्लत है या वितरण प्रणाली में कोई बड़ी गड़बड़ी?

तेल की कमी के कारण दैनिक कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार दूर-दराज के पंपों पर जाने के बाद भी उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments