Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedबालाघाट में बहुजन युवाओं का दो दिवसीय वैचारिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

बालाघाट में बहुजन युवाओं का दो दिवसीय वैचारिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

मूकनायक/ सत्यशील गोंडाने
बालाघाट

बालाघाट। जिला मुख्यालय स्थित गुजराती समाजवाड़ी में 23 व 24 मार्च को बहुजन युवाओं के लिए आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक, वैचारिक एवं संगठनात्मक विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर के मुख्य प्रशिक्षक आचार्य किशोर बौद्ध ने अपने उद्बोधन में सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर कांशीराम के संघर्षपूर्ण जीवन तक के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई, वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों और युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें संगठित एवं जागरूक बनने का आह्वान किया।

शिविर में गौतम बुद्ध, कबीर, ज्योतिबा फुले, शाहू महाराज और कांशीराम के विचारों पर चर्चा की गई। “अप्प दीपो भव” के संदेश के माध्यम से आत्मनिर्भरता पर बल दिया गया, वहीं समता, शिक्षा, सामाजिक न्याय और संगठन की मजबूती को समाज परिवर्तन का आधार बताया गया।

कार्यक्रम का आयोजन B1 BGT परिवार बालाघाट द्वारा किया गया, जिसमें प्रतिभागियों के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गई। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सामाजिक जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया।

यह प्रशिक्षण शिविर युवाओं में वैचारिक स्पष्टता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments