Thursday, June 11, 2026
Homeकरौलीशहीद दिवस पर विजयश्री करसोलिया ने किया जीवन का पहला रक्तदान

शहीद दिवस पर विजयश्री करसोलिया ने किया जीवन का पहला रक्तदान

मूकनायक/ओमप्रकाश वर्मा राष्ट्रीय प्रभारी

हिंडौन सिटी/ करौली/ राजस्थान

हिंडौन सिटी के एक निजी ब्लड बैंक में जाट समाज चौरासी और सर्व समाज के तत्वाधान में शहीद ए आजम भगत सिंह की स्मृति दिवस के एवं शहीद दिवस के अवसर पर जाटव बस्ती हिंडौन सिटी की विजयश्री करसौलिया जाटव ने अपने जीवन का पहला रक्तदान किया। इस अवसर पर जाट समाज चौरासी द्वारा विजय श्री करसौलिया को शहीद ए आज़म भगत सिंह की तस्वीर स्मृति चिन्ह के रूप में और प्रशस्ति पत्र देकर एवं माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। जाट समाज चौरासी के लोगों ने नारी शक्ति के द्वारा किया गया रक्तदान के लिए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मूकनायक समाचार पत्र के प्रबंध निदेशक/ राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा द्वारा विजय श्री करसोलिया को फोन पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments