मूकनायक /चरण सिंह डागुर
हिंडौन सिटी/करौली/ राजस्थान
हिंडौन सिटी में जाट समाज चौरासी व सर्वसमाज के तत्वावधान में 68 रक्त वीरों ने रक्तदान किया है।
जाट समाज चौरासी के मीडिया प्रभारी करतार सिंह चौधरी धधावली ने बताया शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर जाट समाज चौरासी व सर्व समाज की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पुनीत अवसर पर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर में 68 रक्त वीरों ने रक्तदान किया, जिससे से 42 रक्त वीरों ने पहली बार रक्तदान किया। इस मौके पर महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ हिस्सा लिया और रक्तदान किया। रक्तदान करके रक्त वीरों ने अपील करते हुए कहा कि सभी को रक्तदान करना चाहिए, जिससे शरीर स्वस्थ रहे और जरूरतमंद मरीजों को बचाया जा सके। इस शिविर में डॉ बृजेश चौधरी, डॉ रामराज मीना, रिन्कू जाटव, जीवन ज्योति फाउंडेशन के संचालक ओमप्रकाश डागुर व उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने भी रक्तदान किया। सोनू सैनी, लव सोलंकी, केके चौधरी, जनक सिंह, रामनिवास डागुर, सत्यप्रकाश डागुर, विजय सोलंकी, योगेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, श्यामसुंदर, मन्नू चौधरी, राजवीर डागुर, नटवर सिंह विजयश्री करसोलिया जाटव सहित सैकड़ों रक्त वीरों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर जाट समाज चौरासी अध्यक्ष गजानंद चौधरी, महामंत्री देवी सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष विजय सिंह बाबू, चौबीसा अध्यक्ष विष्णु डागुर, वजीरपुर ब्रांच अध्यक्ष रामकिशोर पटेल, महू ब्रांच अध्यक्ष भगवान सिंह सोलंकी, सरपंच संघ अध्यक्ष भूदेव डागुर, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सोलंकी, अंतू लाल, गुलाब सिंह, विजय सिंह, बाबू सिंह बैनीवाल, प्रताप बैनीवाल, रमन सिंह , ओमप्रकाश पीटीआई, हरीश डागुर सहित सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

