मूकनायक न्यूज/ दिलीप कुमार/सिरोही/राजस्थान
सुमेरपुर: 17 मार्च को देश की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एजुकेट गर्ल्स प्रगति कैंप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके जीवन संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षार्थीयों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट मैनेजर साक्षी जैन के निर्देशन में आयोजित हुआ। प्रगति कैंप प्रेरक शकुन कुमारी ने शिक्षार्थियो को संबोधित करते हुए कहा कि कल्पना चावला का जीवन हमें सिखाता है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से आसमान की ऊंचाइयों को भी छुआ जा सकता है।इस दौरान प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर हर्षण धवल, नारायण सरेल और कमलेश लालर व पूर्व प्रेरक प्रकाश कुमार ने भी शिक्षार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि कैसे अनुशासन और सही दिशा में की गई तैयारी सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षार्थी मौजूद रहे, जिन्होंने इस प्रेरक दिवस पर अपनी आगामी परीक्षा की तैयारी को पूरी निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया।

