अजय वर्मा रामपुर | हिमाचल प्रदेश के रामपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन इकाई रामपुर के सदस्यों ने रामपुर बुशहर में एक कार्यक्रम आयोजित कर साहब कांशी राम की जयंती मनाई कार्यक्रम में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राज्य कार्यवाहक अध्यक्ष राम लाल कुल्ल्वी भी उपस्तिथ रहे | कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर और कांशी राम की फोटो पर पुष्पाजलि भेंट की गई | सभी साथियों ने डॉ अम्बेडकर और कांशी राम के विचारों को जन जन तक पहूँचाने का संकल्प लेते हुए प्रतिज्ञा की सभी सदस्य घर द्वार जा कर लोगों के बीच बाबा साहब के विचारों प्रसारित करेंगे और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने को प्रेरित करेंगे वही राज्य कार्यवाहक अध्यक्ष राम लाल कुल्ल्वी ने कहा की भीम आर्मी भारत एकता मिशन का संगठन विस्तार किया जा रहा है | संगठन जल्द ही प्रत्येक वंचित शोषित जन तक पहुँच कर लोगों को संगठन के साथ जोड़ने का काम करेगा और लोगों की मदद करेगा इस अवसर पर कार्यक्रम में रामपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रताप सिंह,प्रदेश सह सचिव बलवीर वर्मा,ज़िला शिमला उपाध्यक्ष लायक राम,रामपुर विधानसभा सचिव हनी बुशहरी,आदि सदस्यों ने भाग लिया

