मूकनायक/देश राज किन्नौर प्रभारी
किन्नौर/ हिमाचल प्रदेश
ग्रीन सोल्स फाउंडेशन एक समाजसेवी संस्था है जिसका मुख्य कार्यालय रामपुर बुशहर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश में है। संस्था के द्वारा उत्तराखंड के जिला उत्तरकाशी ब्लॉक मोरी में बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरध्यान सिंह ने ग्रीन सोल्स फाउंडेशन के साथ जुड़ने पर लोगों का आभार व्यक्त किया। और साथ ही उन्होंने संस्था के द्वारा किए जा रहे मुख्य समाज उत्थान के कार्यों के बारे में भी लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, नशा मुक्ति इत्यादि है। जिसमें उन्होंने ट्यूशन सेंटर, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर एवं सैनिटरी पैड जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं के लिए एक नए अवसर प्रदान करते हैं। साथी उन्होंने इस मौके पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों जैसे संस्था के सचिव जगमोहन सिंह कोषाध्यक्ष प्रमिला सिंह, कमेटी के प्रधान नीता कौशल, कमलेश चौहान और चैन सिंह रावत तथा मास्टर ट्रेनर राहुल बिष्ट उत्तरकाशी, सलाहकार शेर सिंह ब्लॉक चौहारा, जिला शिमला ब्लॉक हेड शीतल , ब्लॉक हेड विनोद, ब्लॉक हेड एवं ब्लॉक मोरी के वीडियो साहब का भी तय दिल से धन्यवाद किया।

