देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी दशहरा पर्व को लेकर आमजन में खासा उत्साह है. इस दौरान निकलने वाले जुलूस को लेकर जबलपुर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. इस विशाल चल समारोह को देखने के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ता है. हालांकि कुछ रूट में ट्रैफिक जाम जैसी समस्या जरूर आएगी किंतु प्रशासन ने नियम बनाकर इसकी भी पूरी तैयारी कर ली है
बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा को लेकर देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी आमजन में खासा उत्साह है. इस दौरान निकलने वाले जुलूस को लेकर जबलपुर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. इस विशाल चल समारोह को देखने के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ता है. हालांकि कुछ रूट में ट्रैफिक जाम जैसी समस्या जरूर आएगी किंतु प्रशासन ने नियम बनाकर इसकी भी पूरी तैयारी कर ली है.
– तीन पत्ती से शुरू होगा, मालवीय चौक, सुपर मार्केट, बड़ा फुहारा, कोतवाली मिलौनीगंज से होते हुए हनुमानताल ताल तक जाएगा.– संजीवनी नगर से कछपुरा ब्रिज, हनुमान मंदिर, गुलौआ चौक, होते हुए गढ़ा बाजार, फिर त्रिपुरी चौक तक जाएगा. जिस जगह फ्लाईओवर का काम चल रहा है वहां विर्सजन स्थलों के मार्ग में थोड़ा परिवर्तन है.– बड़ा पत्थर से शुरू होकर मस्ताना चौक, दर्शन तिराहा होते हुए गोकलपुर तालाब तक.– राम मंदिर जीसीएफ स्टेट से शुरू होकर, कांचघर चौक, बाई का बगीचा पहुंचकर रावण दहन, हनुमानताल तक– गढ़ा से तिलवारा चल समारोह से बाधित होगा यहां का यातायात.– शास्त्री नगर चौक से शुरू होकर, मेडिकल, पिसनहारी की मढ़िया, त्रिपुरी चौक, गढ़ा पुरवा होते हुए धनवंतरी चौक.– गुलाटी चौक से प्रारंभ होकर, कपूर क्रॉसिंग वापस गोरखपुर बाजार होते हुए छोटी लाइन फाटक तक.
अधारताल चल समारोह
– गोहलपुर थाना से प्रारंभ होकर आनंदनगर, धनी की कुटिया, अधारताल तिराहा, अधारताल तालाब तक
विर्सजन के लिए तय किये गये मार्ग
– भिटौली कुंड ग्वारीघाट– पहुंच मार्ग बंदरिया तिराहा से– आधारताल तालाब– पहुच मार्ग अधारताल तिराहा एवं सुहागी की तरफ से– महाराजपुर तालाब- पहुंच मार्ग अधारताल तिराहा एवं सुहागी की तरफ से
यहां रहेगी बैरीकेडिंग
– दशहरा चल समारोह के मार्ग में यातायात नियंत्रण हेतु बैरीकेड लगाए जाएंगे.– बैरीकेड ब्लूम चौक, बस स्टैंड तिराहा, कॉर्पोरेशन चौक, राजीव गांधी चौक, रज्जू मिस्त्री तिराहा, खंडेलवाल क्रासिंग, थाना यातायात क्रासिंग
*मूकनायक समाचार जबलपुर जिला ब्यूरो रवि सावनकर की रिपोर्ट*

